हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आज गोवर्धनपुर में बनी उप मंडी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडी में 5 पेड़ लगाए। उन्होंने बताया कि आज खानपुर क्षेत्र का किसान बहुत खुश है। उनकी फसल का वाजिब दाम उन्हें मिल रहा हैं और व्यापारी भी खुश है। इस मौके पर पहुंचे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एसडीएम लक्सर पुरण सिह राणा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एसडीएम लक्सर की कड़ी मेहनत के बाद लक्सर सब्जी मंडी को भी यहां पर शिफ्ट किया गया है। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमने शासन को किसानों के लिए एक टीन सेड व किसान भवन का प्रस्ताव भेजा है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार इसे जल्द पूरा करेगी। वहीं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उप सब्जी मंडी गोवर्धनपुर पहुंचे और उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने शासन को 1 टीन सेड किसान भवन का प्रस्ताव भी भेजा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours