हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखण्ड ब्राम्हण सभा उत्तराखण्ड प्रदेश अध्य्क्ष आदित्य झा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लॉक डाउन से उत्पन्न वित्तीय बोझ को कम करने के लिए देश की जनता के बिजली पानी के बिल एव निजी स्कूलों की फीस और टैक्स माफ करने की मांग की। प्रदेश अध्य्क्ष आदित्य झा ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु केंद्र सरकार द्वारा किये गए लॉक डाउन के कारण देश की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से रूक गई है, जिस कारण प्रत्येक नागरिक आर्थिक समस्या का किसीं ना किसीं तरह सामना कर रहा है। जिस कारण से दैनिक दिनचर्या की गतिविधियों में भी समस्यायें उत्पन्न हो रही है। सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। प्रदेश मीडिया प्रभारी गगन नामदेव ने कहा कि चुकी आप देश के प्रधानमंत्री है इसलिए समस्त देशवासियों को आपसे ही आशा है और नागरिकों की हर प्रकार से सुरक्षा करना आपका उत्तरदायित्व भी है। गगन नामदेव ने कहा कि लॉक डाउन में उत्पन्न वित्तीय बोझ को कम करने के लिए देश की जनता के मार्च से अगस्त (6 माह) तक के बिजली व पानी के बिलों को माफ करना चाहिए। तथा सभी निजी विद्यालयो की फीस और टेक्स माफ किया जाना चाहिए । ताकि देश के नागरिकों को कुछ हद तक अनावश्यक तनाव से भी राहत मिले।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours