हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। पिछले 24 घन्टों के अंतराल में एम्स अस्पताल में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच रखा है। भले ही एम्स हर बार पूर्व में अन्य बीमारियों से ग्रषित होकर मृतकों की मौत होने का हवाला देता आया हो। लेकिन पूर्व से भर्ती सभी मृतकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वीरवार को एम्स कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डा. मधुर उनियाल ने बताया कि पिछले 24 घन्टों केे दौरान 2 लोगों की मौत हो गई  है। जिनमें पुरकाजी मुजफ्फरनगर की 25 वर्षीय महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत पर 1 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। वह पिछले 15 दिनों से बीमार थी, और भर्ती करते समय गंभीर स्थिति में थी। भर्ती करते समय लिए गए सैम्पल में उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पायी गई। जिसकी बुधवार की देर रात मृत्यु हो गई। वंही दूसरी मृत्यु 26 वर्षीय पुरुष की हुई है। मुजफ्फरनगर निवासी उक्त युवक पिछले 3 दिनों से बुखार से पीड़ित था और उसे सांस की समस्या थी। 3 जून को युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। जिसने वीरवार की सुबह दम तोड़ दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours