हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अधिवक्ता परिसर हरिद्वार में आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता संजीव कुमार वर्मा से आमरण अनशन खत्म करने का भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अनुरोध किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा द्वारा अनशन स्थल पर पहुँच कर अनशन कर्ताओं से वार्ता की गई। अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व सचिव बार संघ अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा अमित शर्मा को माँग पत्र सौंपा गया। जिसके उत्तर में अमित शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर उनकी बात पहुँचाने की बात कही। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार अधिवक्ताओं के साथ है। अमित शर्मा ने कहा कि इस विकट परिस्तिथि में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ खड़ी है। नवीन राजवंश ने कहा कि समाज मे न्याय दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ताओं की समस्या उनकी अकेले की नही समाज को उनकी समस्याओं में उनके साथ खड़े होना चाहिए तभी वो भी न्याय दिलाने में हर सम्भव प्रयास किया करेगे। उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर वार्ता करने से हल अवश्य निकलेगा। इस अवसर पर राजीव, अर्जुन, जितेंद्र ठाकुर, सचिन जैन, राजकुमार, श्रीकांत धीमान, बबली राठोड़, नरेश भारद्वाज आदि अधिवक्ता अनशन स्थल पर उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours