हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स संस्था टीम ने कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें लॉकडाउन में निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराने वाले व अपने आस पास के इलाकों में किसी भी असहाय को भूखा नहीं सोने देने वाले, सेवा भाव की अच्छी सोच रखने वाले कोरोना वॉरियर्स टीम को जिलाधिकारी सी. रविशंकर, भेल हीप कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो नरेश शर्मा और धीरवाली पार्षद ललिता चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल भी रखा गया। वहीं जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने हेल्पिंग हैंड्स द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने पर संस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने से दूसरों को प्रेरणा मिलती है। गरीब ओर असहाय लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य भी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की गाइडलाइनओं को अमल में लाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखें।  वहीं सस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने जिस तरह लॉकडाउन में लगातार जरूरतमंदों की सेवा की है। और दिन रात तन मन धन के साथ सेवा में लगें रहे है। वह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की जरूरत हो पूरा करना है। जिसे संस्था का हर एक सदस्य अपना धर्म मान कर भली-भांति निभा रहें हैं और आगे भी संस्था का हर एक सदस्य लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगा रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, पंकज जैनर, रवि कश्यप, जोगेंद्र त्यागी, इंद्रपाल वर्मा, विकास मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours