हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड ओशियनडे  ऑर्गनिसजेशन ने विश्व स्तर पर समुद्र बचाओ प्रदर्शनी में ऋषिकेश की चित्रकारी देखने को मिलेगी। जो उत्तराखंड राज्य ही नही बल्कि देश के लिए गौरव की बात है।प्रदर्शनी में सारे विश्व से कलाकारों ने अपनी कलाकारी के जरिये समुद्र बचाओ का संदेश दिया है। तीर्थनगरी के प्रसिद्ध चित्रकार राजेश चंद्र व उनके 2 बाल कलाकार शिवांश व मानव थापा की पेंटिंग को इस प्रदर्शनी में प्रकाशित किया गया है। उत्तराखंड के इन  3 कलाकारों ने प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राजेश 24 शिवांश 11 और मानव महज 7 वर्ष के हैं । कुछ दिन पहले ही राजेश के 4 स्टूडेंट्स शिवांश , हर्षित, अन्वेषा व मानव की सेव ओसन पेंटिंग्स को  केंद्र सरकार के जल संरक्षण अभियान नमामि गंगे व जल शक्ति मंत्रालय ने सराहा था। अब यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड ओशियन डे के पोर्टल पर इनकी पेंटिंग्स प्रकाशित हुई है। जो ऋषिकेश के साथ साथ देशभर के लिए गौरव की बात है।ऑर्गनिसजेशन ने सोशल मीडिया अकॉन्ट्स व अपने ऑफिसियल प्रोटल में प्रकाशित इन तीनों को प्रकाशित किया है।  जहाँ तीनो ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से प्लास्टिक से होने वाले  नुकसान  को दर्शाया है। वहीं राजेश ने अपनी पेंटिंग के विवरण में यह भी दर्शाया है कि कैसे भारत मे केले के पत्ते में खाना खाने के रिवाज़ से हम प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट्स से होने वाले कूड़े को खत्म कर सकते है। द इंडियन एकेडमी , दूंन इंटनेशनल पब्लिक स्कूल व द ओरियंटल पब्लिक स्कूल के इन कलाकारों ने राज्य ही नही देश का नाम भी रोशन किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours