हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले काफी सप्ताह से चले लॉक डाउन ने जहां पूरे विश्व के व्यापार को प्रभावित किया। तो वही हरिद्वार में शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा कोरोना महामारी के बीच अपनी निस्वार्थ भाव से की गई पीड़ितों की सेवा से हर किसी का दिल जीता है। इस शहर व्यापार मंडल के सदस्यो ने अपने व्यापार में निरन्तर हो रहे घाटे की परवाह को दरकिनार कर जो सेवा की है उसकी जितनी सराहना की जाय कम ही होगी। इस बार शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चरण-2 चलाया गया। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर मोड़ स्थित एल०आई०सी कार्यालय, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, गोविंदपुरी, पोस्ट ऑफिस हरिद्वार के प्रांगण मे जहाँ अक्सर आम जनता का आवागमन रहता है, पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा  कोरोना से बचाव के निर्देश लिखी फ्लेक्स लगाई गयी। साथ ही मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गए। नव दुर्गा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि धींगड़ा ने कहा कि सभी बाजार, कार्यालय, मंदिर, मॉल, रेस्टॉरेंट व गंगा स्नान आदि खुल चुके है, इसलिए जनता कि आवाजाही भी बढ़ जाएगी। ऐसे वक़्त मे सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। सरकारी विभागों मे जागरूकता के लिए आवश्यक निर्देशों वाली फ्लेक्स लगाई गयी है। विक्की तनेजा ने बताया ये अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा। सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अभियान की सराहना की व शहर व्यापार मंडल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रवि धींगड़ा, मुकेश सैनी, ओम प्रकाश विरमानी, गौरव गोयल, अनिरुद्ध मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours