हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भैंरव सेना तथा नन्दा वाहिनी देवभूमी भैंरव वाहिनी हरिद्धार जिला कार्यकारिणी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ हरिद्वार पुलिस का सम्मान किया गया। इस अवसर पर "भैंरव सेना" गढ़वाल संभाग महासचिव मोहित चौहान के मार्गदर्शन में कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्बाज व जगजीतपुर चौकी  इंचार्ज राजेंद्र रावत सहित समबन्धित थाने-चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों को सैनेटाइजर देकर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। इन पुलिस कर्मियों को यह सम्मान लॉक डाउन में कोरोना वाॅयरियरस के रूप में दी गयी उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया गया।  जिला प्रभारी उदित भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस "मित्र पुलिस" के नाम से मशहूर है। समय समय पर साबित भी होता आया है कि यह कोई जुमला नहीं बल्कि सच्चाई है। नंदा वाहिनी की जिला प्रभारी रेनू खनाई ने कहा की 24 मार्च के बाद लॉक डाउन में मित्र पुलिस का असली चेहरा सामने आया है। जिन लोगों में पुलिस के प्रति डर और झिझक थी, उन्हें अब पता चल गया है कि वास्तव में हमारी पुलिस सुरक्षा के लिए है। जिस तरह से पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार से दूर रहकर समाज सेवा की है, उसके लिए उन्हें जितना भी सम्मान दिया जाए वह कम है। कोरोना वारियरस के रूप में सम्मानित करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं में हरिद्बार जिला प्रभारी उदित भारद्बाज, हरिद्बार जिला प्रभारी नंदा वाहिनी रेनू खनाई, नंदा वाहिनी सदस्य करुणा भारद्वाज, निशा, जिला मंत्री राहुल कश्यप, जिला मंत्री अंकुश धीमान, अजीतपुर मंडल अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, नगर महामंत्री पंकज सिंह, नगर उपाध्यक्ष वंश चौहान इत्यादि सम्मिलित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours