हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना महामारी के संक्रमण को मध्यनजर पुलिस द्वारा गोपेश्वर के मुख्य-2 स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क न पहने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई गयी। जिसमें 16 व्यक्तियों का बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर कुल 1600 रूपये धनराशि वसूली गयी, साथ ही सभी को मास्क पहनने हेतु प्रेरित करते हुए, भविष्य में गलती की पुनरावृत्ति किये जाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही दुगुने चालान धनराशि से दण्डित किये जाने की हिदायत की गयी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours