हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने पौधारोपण करने के पश्चात बताया कि दुनिया के 17 विशाल विविधतापूर्ण देशों में से भारत एक है। इस के बावजूद भी यहां पर कई पौधों और जानवरों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। गंभीर खतरे और अन्य विलुप्तप्राय पौधों तथा पशु प्रजातियों की रक्षा करने के लिए सरकार ने कई कदम, कानून और नीतिगत फैसलों को अपनाया है। इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने निरंजनी अखाड़ा स्टेट चरण पादुका स्थल पर एक पौधे को रोपण करके इस मानसून सत्र में लाखों पौधे रोपित करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कनखल, जगजीतपुर मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों आदि स्थलों पर इस वर्ष वृहद मात्रा में मानसून के मौसम में वृक्षारोपण कराया जाएगा जिससे कि पर्यावरण एवं परिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एसएम जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव महंत रविंद्र पुरी के इस संकल्प को पूरा करने के लिए समस्त छात्र-छात्राओं साथ अग्रसर रहेंगे इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रदीप शर्मा अनिल शर्मा, दिगम्बर राज पुरी,दिगंबर राजगिरी, धनंजय गिरी, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सुरी, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours