हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड दिव्यांग एकता महागठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय रोशनाबाद मे दिव्यांगहितो को लेकर जिलाधिकारी सी० रविशंकर से मुलाकात की और उन्हे मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी से जिला सलाहकार समिति बनाने की मांग भी की गई है। लॉकडाउन मे बेहतर कार्य के लिए दिव्यांगजनो द्वारा डीएम का सम्मान भी किया गया। उत्तराखंड दिव्यांग एकता महागठबंधन के प्रदेश संयोजक संदीप अरोड़ा ने जिलाधिकारी से कहा कि दिव्यांगजनो के अनुसंधान के लिए जनपद मे जिलास्तरीय सलाहकार समिति की आवश्यकता है। वर्तमान मे दिव्यांगजनो के अनुसंधान के लिए कोई ऐसी समिति गठित नही की गई है जिसे दिव्यांगजनो के हित के लिए कार्य किया जाये। महागठबंधन के मुख्य सलाहकार अमित धीमान ने कहा कि कई कैटेगरी जैसे मूक बधिर, दृष्टि दिव्यांग, ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, अस्थि दिव्यांग सहित कई तरह के दिव्यांग है, सब कैटेगरी के एक एक प्रतिनिधियो को जिला सलाहकार समिति मे शामिल किया जाने की आवश्यकता है ताकि समिति के माध्यम से सभी की समस्याओ को अधिकारियो के संज्ञान मे लाकर उनके निराकरण का प्रयास किया जा सके। मास्टर सुंदर सिंह और सहेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार के पास जिले मे दिव्यांगजनो के सही से आंकड़े नही है। हमारी टीम की ओर से गहन अनुसंधान द्वारा दिव्यांगो के आंकड़ो की सही गणना की जानी है, ये सब कार्य जिला सलाहकार समिति के माध्यम से किया जा सकता है। मोहम्मद तनवीर, अफताब अंसारी और परवेज ने कहा कि अगर यह समिति गठित हो जाता है तो दिव्यांगो के कल्याण एवं हित मे कई महत्वपूर्ण कार्य हो सकते है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours