हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स संस्था के नेतृत्व में गंगा दशहरा पर्व पर जनकल्याण के लिए विशेष पूजा अर्चना कर गंगा का दूध अभिषेक किया गया। जिसमें नरेश शर्मा (पुर्व जिला उपाध्यक्ष), महेश धीमान (वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा), पुर्व मंडल मंत्री गौरव चौहान, मधुरम अध्यक्ष ऋतु तोमर ने प्रतिभाग कर कोरोना वायरस देश मुक्त के लिए प्रार्थना की। वहीं नरेश शर्मा ने कहा कि इस समय विश्व ही नहीं हमारा देश भी कोविड-19 महामारी का प्रकोप झेल रहा है। लगातार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है तो ही संक्रमित बीमारी ने सैकड़ों लोगों को मौत के आगोश में सुला दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने सही समय पर देश में लॉकडाउन घोषित कर कोविड-19 पर एक हद तक लगाम भी लगाया है। कि आज हेल्पिंग हैंड्स संस्था के नेतृत्व में गंगा दशहरा पर्व पर कोविड-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए देशवासियो के स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने हेल्पिंग हैंड्स संस्था टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह लॉकडाउन में लगातार संस्था ने जरूरतमंदों की सेवा की और की जा रही है। वह बहुत ही तारीफ ए काबिल है। और संस्था ने नर सेवा नारायण सेवा को भली-भांति भी निभाया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हेल्पिंग हैंड्स संस्था टीम अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लगातार जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से आगे भी सेवा करती रहेगी।संस्था संयोजक अमित जांगिड़ में बताया कि आज गंगा मैया से जन कल्याण के लिए प्रार्थना की गई है।कि विश्व मे सब स्वस्थ रहे और हम जल्द ही इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति पाये उन्होमे कहाँ कि वह ओर उनकी टीम हमेशा जरूरतमंदों के साथ हर समय उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स से उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिनव, अशोक धीमान, पंकज जेनर, त्रिलोक, योगेश जांगिड़, विनय शर्मा, सुभाष जांगिड़, पीयूष धीमान, विनीत सैनी, चेतन चौहान मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours