हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्क्रेब फैक्टरी में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने सुरक्षा में तैनात गार्ड की निर्मम हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी खुर्शीद सलमान ने सूचना में बताया कि उसके गोदाम में चोरों ने धावा बोलकर चोरी कर ली है।
जबकि सुरक्षा में तैनात गॉर्ड शाहिद को मार दिया है, सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बीती रविवार को मुखबिर की सूचना पर मुकर्रम और शहजाद को पुलिस ने दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपना चोरी का जुर्म कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से चोरी किये गए माल की शत प्रतिशत बरामदगी कर दी गई है। जिन्हें संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है, एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि मामले की गहनता को देखते हुए टीमों का गठन किया गया। जिसमें सभी कर्मियो ने गंभीरता दिखाते हुए चोरों के साथ शत प्रतिशत माल की बरामदगी भी कर ली है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours