हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आप सभी को मालूम है, कि इस समय भारत ही नहीं अपितु विश्व एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा है जिसको नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, इस भयंकर वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई, और बड़ी ही तीव्र गति से इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, पूरी दुनियां में इस बीमारी के संक्रमण से लगभग 70 लाख लोग ग्रसित चल रहे हैं, तथा लगभग 4 लाख लोग इस वायरस के संक्रमण से मर चुके हैं, इसी नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लाकडाउन और सामाजिक दूरी चेहरे पर मास्क हाथों को बार बार धोना घरों में साफ-सफाई रखना वायरस को नष्ट करने वाले कैमिकल का छिड़काव रखने आदि दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, इसी नोवल कोरोनावायरस COVID-19 वैश्विक महामारी को रोकने के लिए तथा आम समाज को जागरूक करने के लिए पौड़ी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस दिलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक कोटद्वार प्रदीप राय एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के निर्देशन मे एक अभियान यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य के तहत चलाया जा रहा है।
जिसमें कोटद्वार के यातायात प्रभारी कृपाल सिंह ने साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र के सम्पादक को विस्तार से बताया कि इस अभियान का मकसद नोवल कोरोना वायरस COVID-19 तथा सड़कों पर आम समाज के जीवन को सुरक्षित बनाना है, इस अभियान में मेरे साथ मेरे सहयोगी का० सतपाल शर्मा, का० चालक प्रदीप कुमार भी चैकिंग के दौरान शामिल रहे। जिसमे 72 लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़ा, 8 दुपहिया वाहन ऐसे पकड़े जिन पर 3-3 लोग सवार पाये, 8 लोगों को बिना लाईसेंस के पकड़ा, 11 लोगों को बुलेट साउंड के साथ पकड़ा ओर एक बुलेट का जो बहुत तेज आवाज कर रही थी उसका मौके पर ही सलेन्सर बदलवाया गया ओर 80 लोगों का लाईसेंस अगले 3 माह के लिए निरस्त करने हेतु आरटीओ को रिपोर्ट भेजी। यातायात प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान का मकसद केवल और केवल इस भयंकर वैश्विक महामारी बीमारी से तथा सड़कों पर दौड भाग करने वाले आम समाज के जीवन को सुरक्षित रखना है, नाकि इस अभियान का मकसद आम समाज को परेशान करना है, इस अभियान के चलाने का सबसे बड़ा उद्देश्य आम समाज को नोवल कोरोनावायरस COVID-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने तथा यातायात के नियमों प्रति जागरूक करना है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours