हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वैश्य समाज की प्रमुख संस्था वैश्य कुमार सभा कनखल का 88वां स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य कुमार सभा भवन में आज सभा के संरक्षक मंडल और सेवक मंडल के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कनखल वैश्य कुमार सभा भवन के अब तक के योगदान और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।  बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभा के विस्तार पर भी जोर दिया। सभा के वरिष्ठ सदस्यों और संरक्षक मंडल के सदस्यों ने भी सभा के स्थापना दिवस पर वैश्य समाज को बधाई देते हुए वैश्य समाज को और अधिक संगठित बनाये जाने पर बल दिया। स्थापना दिवस आयोजन में सदस्यों ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी से सतर्कता बरतने का भी अनुरोध किया। उंन्होने सभी लोगो से ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर मे ही रहने और सरकार की सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अनिवार्यता का पालन करने की भी अपील की। कनखल में वैश्य समाज की सबसे प्रमुख संस्था 88वें वर्ष में प्रवेश कर गयी है। सन 1938 में कनखल निवासी लाला लोतीराम जी ने अपनी समस्त चल अचल संपत्ति कनखल वैश्य समाज को दान कर दी थी। 1938 में ही वैश्य कुमार सभा भवन की आधारशिला रखी गई थी और सन 1945 में सभा भवन को समाज को समर्पित कर दिया गया था। तब से ही वैश्य कुमार सभा कनखल में वैश्य समाज की प्रमुख प्रतिनिधि संस्था के तौर पर समाज की सेवा करती चली आ रही है। सभा के 88वें स्थापना दिवस पर आज सभा भवन में एक सादगीपूर्ण आयोजन किया गया। पहले स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप से किये जाने का निर्णय लिया गया था मगर कोरोना काल के चलते आयोजन को सूक्ष्म रूप से सादगीपूर्ण तरीके से करने का ही फैसला किया गया। स्थापना दिवस समारोह में सभा के संरक्षक मंडल और सेवक मंडल के सदस्यों ने इस मुके पर वैश्य समाज को बधाई देते हुए सभा भवन के विस्तार पर भी चर्चा की।।बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कनखल में ही अन्यंत्र स्थान पर सर्व सुविधायुक्त नया भवन बनाने की आवश्यकता बताई। बैठक में नए सभा भवन के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का फैसला किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कोरोना संकट के वक्त सभा की और से 75 जरूरतमंदों को करीब एक महीने तक दोनों वक्त भोजन और चाय नाश्ते की व्यवस्था किये जाने पर भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर सभा की स्थापना की थी उन्ही उद्देश्यों को लेकर समय समय पर और कोरोना संकट में सभा ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। बैठक में सभा भवन में भी और अधिक सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वैश्य कुमार सभा के संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुधीर गुप्ता, उमेश गोयल, मुकेश गोयल, अरविंद अग्रवाल, पराग गुप्ता, प्रदुमन अग्रवाल, अवनीश गोयल, सभा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री गगन गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, कोशाध्यक्ष नमित गोयल, प्रबंध मंत्री रचित अग्रवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल, ऑडिटर संजय आर्य, भंडार मंत्री समीर, प्रचार मंत्री प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, अंकित जैन, अजय गोयल(टेंट वाले) अजय गोयल( धूप वाले) मयंक गर्ग, कपिल चौधरी, आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours