हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी के नेतृत्व में आज उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में किसानों द्वारा कहा गया कि हरिद्वार के किसानों का चीनी मिल पर लगभग 430 करोड रुपए वर्ष 2019-2020 का बकाया है। जिसमें लक्सर चीनी मिल पर 220 करोड़, उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेडी पर 124 करोड़ का व इकबालपुर चीनी मिल पर 73 करोड तथा डोईवाला मिल पर 12 करोड बकाया आया है। उन्होंने बताया किसानों का पिछला 2 वर्ष का भुगतान भी बकाया है। जिसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद जो सरकार द्वारा की गई थी उसका भी करोडो रुपए का भुगतान किसानों को जल्द से जल्द मिले। उन्होंने बताया कि बैंकों के द्वारा 15 -15 दिनों तक किसानों के खाते में भुगतान नहीं चढ़ाया जाता, इसकी भी समय सीमा तय की जाए तथा बैंक को पर कार्रवाई की जाए। जिससे की किसानों का उत्पीड़न बंद हो सके। उन्होंने बताया कि किसानों को सुपरवाइजरो के द्वारा नकली कोराजन दवाई बाटी गई है। उसकी भी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा है कि हरिद्वार प्रशासन के द्वारा भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। जिससे किसानों का उत्पीड़न ना हो सके। उन्होंने ज्ञापन में साफ तौर से कहां है या तो सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। नहीं तो किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार प्रशासन की होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours