हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब नियमों के अनुसार मरीजों को दी जाएगी एंट्री। लक्सर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी शुरू कर दी गई है और पहले की तरह ही अब मरीजों को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएमओ हरिद्वार के निर्देशानुसार हमारे यहां पर मरीजों के एक्सरे, डिलीवरी, वैक्सीनेशन का कार्य जनरल ओपीडी आदि का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सुचारू रूप से चल रहा है।
देखें वीडियो: डॉक्टर अनिल वर्मा चिकित्सा अधिकारी लक्सर
उन्होंने बताया कि हमने सख्त हिदायत दी गई है कि एक बाइक पर सिर्फ एक ही व्यक्ति इलाज कराने आएगा। उन्होंने बताया नियमों का पालन कराने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा द्वारा हमें फोर्स उपलब्ध कराई गई है। जो अपनी ड्यूटी बखूबी से निभा रहे है। वही चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि इस घातक बीमारी से बचने के लिए सभी को नियमों का पालन करना पड़ेगा। अस्पताल आते समय सभी मास्क पहनकर आएं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे हॉस्पिटल को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जा रहा है और सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा जा रहा है। हर तरह के मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours