हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्रीष्म क़ालीन ट्रेकिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इनमें कई कार्यक्रम उत्तराखंड में होने थे। यूथ एसोसिएशन आफ इंडिया उत्तराखंड चेप्टर के चेयरमैन डॉ० देवेंद्र भसीन ने बताया कि कोरोना महामारी का असर उत्तराखंड सहित देश के अन्य भागों में साहसिक पर्यटन पर भी पड़ा है। महामारी के स्वरुप व इसके खिलाफ लड़ाई के काफ़ी समय तक चलने की सम्भावना को देखते हुए यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने ग्रीष्म क़ालीन ट्रेकिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इनमें से कई कार्यक्रम जिनमें मुख्यतः ट्रेकिंग कार्यक्रम शामिल थे उत्तराखंड में आयोजित किये जाने थे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के स्थगन की औपचारिक घोषणा एसोसिएशन के एडवेंचर प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन मनोज जोशी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपेश पाण्डेय ने कर दी है। 
                          देखें वीडियो
इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आरक्षण राशि को लेकर भी निर्णय लिया गया है। जिन लोगों ने पहले से ऑन लाइन आरक्षण करा रखे हैं वे चाहें तो एसोसिएशन के अगले कार्यक्रमों के लिए अपनी राशि सुरक्षित करा सकते हैं अथवा नियमों के तहत उनकी राशि लौटाई जा सकती है, एसोसीशन ने आग्रह किया है कि यदि प्रतिभागी आरक्षण राशि वापस नहीं लेते तो अगले कार्यक्रमों में उसका समायोजन कर दिया जाएगा। डॉ० भसीन ने बताया कि एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई द्वारा कोरोना प्रकोप शुरू होने से थोड़ा पहले ही उत्तराखंड में औली में स्कीइंग व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूरा कर लिया था। अंतिम शिविर के प्रतिभागी भी अपने-अपने घर पहुँच गए थे। इस शिविर जिसका आयोजन चमोली शाखा के माध्यम से किया गया था, कार्यक्रम निदेशक एल०एस मेहता थे, एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों की पिछली बैठक जिसमें प्रदेश सचिव संजय टंडन व प्रदेश कोषाध्यक्ष मौ० उस्मान खां भी शामिल हुए में इन शिविरों के आयोजन की समीक्षा की गई और अगले वर्ष भी इनके आयोजन का निर्णय लिया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours