हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जैसा कि सभी को ज्ञात है, इस समय भारत ही नहीं अपितु पूरा जगत एक भयंकर महामारी का शिकार है, जिसको नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, जिसकी चपेट में भारत सहित दुनिया के सैकड़ों देश आ चुके हैं, लाखों की संख्या में लोग इस भयंकर वायरस की चपेट में आ गये है, तथा एक लाख से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं, इसी वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, जिसके चलते आम समाज को पैदा होने वाली समस्या को दूर करने के मद्देनजर संस्था इनर व्हील क्लब हरिद्वार अपना योगदान निरंतर इस वैश्विक महामारी से निपटने में दे रहा है।
लॉकडाउन के बाद से क्लब की महिलाएं अपनी रसोई से ही जरूरतमंद 500 लोगो को शाम की चाय व नाश्ता उपलब्ध करा रही है। इनर व्हीर क्लब अध्यक्ष विनीता गोनीयाल ने बताया कि, कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे यह प्रयास किया जा रहा है, क्लब जरूरतमंदो के साथ-साथ इस महामारी में निरंतर सेवा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को भी लगातार चाय नाश्ता शाम को उपलब्ध करा रही है, क्लब ने साबुन अथवा कपडे के बने 1000 मास्क बनाकर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करवाए व सभी जरूरतमंदो को लगातार वितरण कर रही है।
क्लब इस सेवा के साथ-साथ लोगो को जागरूक भी कर रही है, कि घर से बिना मास्क ना निकले अन्यथा पुलिस द्वारा ₹ 200 का जुर्माना लगाया जाएगा, संस्था अपनी सेवा दुधाधारी, भूपतवाला, सप्तऋषि, हरिपुर क्षेत्र में लगातार दे रही है, इनर व्हील क्लब संस्था द्वारा यह सेवा लगातार जारी रहेगी। क्लब की अन्य सदस्यों द्वारा मास्क लगातार तैयार किए जा रहे है, क्लब अपनी इस सेवा के साथ-साथ जरूरतमंदो को चिन्हित कर समय-समय पर सूखा राशन किट भी उपलब्ध करा रही है, क्लब के इस कार्य में अन्य सदस्यों के साथ विभा गर्ग, मोनिका अरोरा, नीलम नंकानी, सीमा गुप्ता, गीता गॉनियाल का विशेष योगदान रहा है।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours