हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। युवा जागृति शक्ति संगठन की सम्पूर्ण टीम संस्थापक अध्यक्ष अमन सिखोला के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हरिद्वार, ज्वालापुर, ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन और खाद्य सामग्री जरूरतमंदों में वितरित कर रही है। अध्यक्ष अमन सिखोला द्वारा निरन्तर युवा जागृति शक्ति संगठन रसोई के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। लगभग 2500 से 3000 व्यक्ति तक निरंतर भिन्न भिन्न क्षेत्रो के जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। और संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति तक भोजन पहुंचाया जाए। जो बहुत ही सराहनीय है।अध्यक्ष अमन सिखोला ने बताया कि संस्था के सदस्य निस्वार्थ भाव से लॉकडाउन में निरंतर जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हैं। जिसमें कच्ची खाद्य सामग्री सहित जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री और भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ध्यान रखा जा रहा है। और कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे महामारी बन चुकी कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्य्यो ने अपनी अपनी अलग अलग टीमें बनाई है। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं। जिसमें संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा सिडकुल थाना और रानीपुर थाने में निरंतर भोजन पहुंचाया जा रहा है। उनकी समस्त टीम उनके साथ लगातार प्रयासरत है। जिससे पुलिस प्रशासन के माध्यम से जरूरत मंद लोगो तक भोजन पहुंचाया जा सके। इसी प्रकार संदीप द्वारा बुग्गावाला, बंजारावाला, तेलूपुरा, शहीदपुर ग्रंट आदि गांवों में लोगो को मशरूम, हरी सब्जियां और कच्ची खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। और उन्होंनेे बताया कि साथ ही रावली महदूद व अन्य क्षेत्रों में भी लगातार भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं संस्था अध्यक्ष अमन सिखोला ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। और संकट के समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर जो सम्भव मदद हो सके, वो करनी चाहिए। हमारी टीम जिस क्षेत्र में भी काम कर यही है वहा निस्वार्थ भाव से अपना पूरा योगदान दे रही। साथ ही संगठन जिलाध्यक्ष कपिल पाल द्वारा भी भोजन की व्यवस्था निरंतर दी जा रही है उन्होंने यह भी कहा कि युवा जागृति द्वारा कोई व्यक्ति भूखा न सोए ऐसा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस पुण्य कार्य में राहुल शर्मा, महावीर शर्मा, गौरव सैनी, कपि पाल, सन्दीप, संगीता, राखी धवन, पूनम चौहान सहित सभी सदस्य अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours