हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। हाइवे चौड़ीकरण के दौरान विद्युत लाईन में अचानक से ब्लास्ट हो गया, जिसमें निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीन का चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार हाइवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को सप्तऋषि फ्लाइओवर के पास जेसीबी द्वारा सड़क की खुदाई के दौरान भूमिगत 11000 किलो वाट की विद्युत लाइन मशीन के पंजे में फंस गई। जिससे बहुत तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि चालक हड़बड़ा कर जेसीबी से कूद गया। उधर, धमाके के बाद से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू की। बहरहाल विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सड़क के कार्य को रुकवा दिया है। विभाग का कहना है कि उक्त क्षतिग्रस्त हुई केबल को हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी, जिसके बाद ही हाईवे पर चल रहे काम को शुरू किया जा सकेगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours