हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीतापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन चौहान के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लॉकडाउन से उत्पन्न हो रही लघु व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि लॉकडाउन में लघु व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकाने लगातार बंद होने के कारण लघु व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया हैै। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों के लिए बैंक सीसी लिमिट पर ब्याज माफ किया जाना चाहिए। क्योंकि लॉकडाउन में लघु व्यापारी दुकान ही नहीं खोल पा रहे हैं तो ब्याज कहां से देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार मालिक अपने किराएदार दुकानदार से दुकान खाली ना कराएं। उन्हें समय दिया जाना चाहिए। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सही हो सके। वही महामंत्री अंकित चौहान ने कहां कि लघु व्यापारी लगातार लॉकडाउन की मार झेल रहे। उनके सामने परिवार के पालन पोषण करने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को बच्चों के स्कूलों की तीन महीने की फीस और व्यापारियों के बिजली के बिल माफ करने चाहिए। जिससे लॉकडाउन में लघुु व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने पुराने समय के लॉकडाउन का समर्थन करते हुए कहा कि लॉकडाउन का 7:00 से 4:00 तक का समय सही है। और यह समय संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भी कारगर साबित भी हुआ है। बैठक में मुख्य रुप से सगीर अहमद, अशरफ अली, जय कुमार शर्मा, आशुतोष चौहान, राहुल चौहान, रवि सैनी, लवी चौहान, सुंदर उपाध्याय, संतोष चौहान, विकास चौहान, दीपक चौहान, आशु गुप्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours