हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखण्ड ने नर्सेस संवर्ग को नर्सिंग डे पर कोरोना महामारी में निष्ठापूर्वक नर्सिंग अधिकारी वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदनाम प्रोत्साहन के रुप मे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया। जो कि समाचार पत्रों और पोर्टल के माध्यम से ज्ञात हुआ है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा एक नई परम्परा आरम्भ की गयी वो कर्मचारियों को ओर अच्छा कार्य करने को प्रोत्सहित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी और प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर चिकित्सा स्वास्थ्य आयुर्वेदिक, होमेयोपेथ, मलेरिया, ईएसआई, फाईलेरिया और अन्य विभागों में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ कोरोना महामारी मे अपने कार्यो और दायित्वों का निर्वहन पुर्ण ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की राजकीय सेवा में एक भी पदोन्नति नहीं है, पुरे सेवाकल मे कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाते हैं। जो पढे लिखे कर्मचारी हैं उनकी पदोन्नति ना होकर पद परिवर्तन होता है। वो भी पद हो तो और उसके लिये भी कई परीक्षाओं से गुजरना पडता है। जिसके कारण अधिकतर कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत हो जाते हैं। महामन्त्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह प्रोत्साहन देकर एक उम्मीद की किरण दिखाई दी है। कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाओं और उनके कार्यों को देखते हुये पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नति दे, चाहे वो किसी भी पद पर हो। प्रदेश संयुक्त मंत्री शिवनारायण सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री नेल्सन अरोडा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य अब मल्टी पर्पज वर्कर की तरह कार्य कर रहें हैं वार्ड, इमरजेंसी, ब्लड बैंक, लेब, कार्यालय कोरोना महामारी पोस्टमार्टम, औ0टी मे मरहम पट्टी से लेकर स्टरलाईजेसन, मरीजों की सेवा सभी कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से अनुरोध किया है कि प्रोत्साहन के कोरोना महामारी मे कर्मचारियों द्वार अपने पद के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करने के स्वरूप पदनाम परिवर्तन सहित पदोन्नति देने की पूरी सेवा काल मे देने की कृपा करे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours