हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के जियापोता गांव में भगवती पुरम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोरोना योद्धाओं का लॉक डाउन में उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो के लिये सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओ का माल्यापर्ण किया गया, ततपश्चात उन्हें प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर भगवती पुरम आवासीय कॉलोनी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। जैसा कि सभी जानते हैं कि 23 मार्च 2020 से पूरा विश्व कोरोना वायरस की इस जंग से लड़ रहा है। इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, पत्रकार, सफाई कर्मी और विधुत विभाग अपनी जान का जोखिम उठाकर समाज और देश को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवा दे रहे है, इसी को ध्यान में रखते हुवे भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुवे यह सम्मान समारोह रखा गया। कॉलोनी के पदाधिकारी सन्दीप कुमार ने कहा कि डॉक्टर और पुलिस विभाग पूरे समाज का सुरक्षा कवच बने हुए हैं, उनकी इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुवे गर्व की अनुभूति हो रही है। कनखल थाने से महिला उपनिरक्षक अनिता शर्मा ने कोरोना योद्धाओ को ट्रॉफी देते हुवे कहा कि समाज के लोगो को चाहिए कि वो कोरोना की दवाई बनने की प्रतीक्षा करने की अपेक्षा सामाजिक दूरी, समय समय पर हाथो को सेनेटाइज्ड करने या साबुन से अच्छी प्रकार से धोने की जरूरत पर बल दिया। उनके अनुसार सावधानी से ही हम स्वयं को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। भाजपा से डॉक्टर बिजेंद्र चौहान ने आर्युवेदिक काढ़े द्वारा कोरोना से बचने की सलाह दी। लालढांग विधान सभा के प्रशिद्ध समाजसेवी अध्यापक धर्मेन्द्र चौहान को उनकी सेवाओ के लिये उप निरक्षक अनिता शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। भगवती पुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो मे से संदीप कुमार, रवि शंकर सिंह, डिगर सिंह, कृपाल सिंह, मनोज, पंकज त्यागी, धनंजय सिंह, महिमा रानी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियापोता से प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, मिस्सरपुर- पंजनहेड़ी के ग्राम प्रधान रविंद्र सैनी, अध्यापक जितेंद्र कुमार, बिशनपुर कुंडी के ग्राम प्रधान सुखदेव पाल, चांदपुर के ग्राम प्रधान कोसीन एवं आशा कार्यकत्री चांदपुर ग्राम सभा की ओर से ग्राम पंचायत चांदपुर प्रधान पति अब्बास, अजीतपुर निवासी एसपीओ मनीष कुमार, विधुत विभाग से लाइनमैन श्रवण कुमार, सचिन, मिंटू, सफाईकर्मीयो मे महेश, सचिन को सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours