हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का स्वागत करते हुए निशा चौधरी गढ़वाल महिला प्रमुख ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का उपयोग कर हम आर्थिक रूप से गुलाम होते जा रहे है। और अब विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के कारण आर्थिक स्थिति से भी जूझ रहा है। उन्होंने कहां की अगर हम देश में निर्मित वस्तुओं को उपयोग करते हैं। तो हमारा पैसा अपने देश में ही रहेगा। जो देश के उत्थान में काम आएगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में देश को उभारने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर हम सच्ची देश भक्ति का परिचय भी दे सकते हैं। देश में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें, देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हम सभी को संयम रख सरकार की गाइड लाइनों का पालन करना होगा। क्योंकि सरकार की गाइड लाइनों को अमल में लाकर ही संक्रमित कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है। उन्होंने जनता को कोरोना वायरस से जागरूक करते हुए कहा कि लॉक डाउन का पालन करें, अपने घरों में रहे, अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले, घर से निकलते समय एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखें। मास्क और सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करते रहे। दिन में कई बार साबुन पानी से अच्छी तरह हाथ साफ करें। स्वच्छता ख्याल रखिए। क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र उपाय है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours