हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रणसुरा गांव में छापा मारकर गोकशी कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है। बता दें कि अन्य तीन आरोपी मौके से हुए फरार। वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना दी गई थी कि रणसुरा गांव में कुछ लोगों द्वारा गोकशी की जा रही है। जिस पर हम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई टीक्कम सिंह चौहान, एसआई नवीन चौहान द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी की। जिसके चलते हमने इनाम और गुलजार नाम के दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य आरोपी भागने में सफल है। उन्होंने बताया कि मौके से भारी मात्रा में गो मांस भी बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours