हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार, नैनीताल लालकुआं। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है सरकार शासन प्रशासन पुलिस सफाई कर्मी डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी मीडिया सभी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं सभी का एक ही लक्ष्य है जल्द से जल्द देश को कोरोना वायरस से मुक्त करना और सब का एक ही नारा है, हारेगा कोरोना जीतेगा हिंदुस्तान, नगर पंचायत लाल कुआं भी इस दिशा में सराहनीय भूमिका निभा रहा है नगर पंचायत लाल कुआं के ऊर्जावान, कर्मठ और जनप्रिय अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की पूरी टीम रात दिन अथक परिश्रम के दम पर कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनी हुई है नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह की कार्यकुशलता तथा उनके मार्गदर्शन में नगर पंचायत द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड मुहल्ले में मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण करने के अलावा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है साफ सफाई की बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है और स्वच्छ लाल कुआं सुरक्षित लाल कुआं का संदेश दिया गया है नगर पंचायत द्वारा नगर के अलावा समीपवर्ती इलाकों में भी जन स्वास्थ्य को वरीयता देते हुए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत झाड़ी कटाई, चौक नाले की साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव लोगों को कोरोनावायरस से बचाव की जानकारी देना आदि कार्य किए जा रहे हैं नगर पंचायत द्वारा नगर से जुड़े तिवारी नगर पुल के समीप, हाथीखाना 25 एकड़ के अलावा बिंदुखत्ता के विकासपुरी घोड़ा नाला बाजपुर चौराहा आदि जगहों पर भी सैनीटाइज्ड करवाया गया है हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता में उनके द्वारा सैनिटाइजेशन हेतु टैंकर दिए गए ट्रांसपोर्ट नगर वीआईपी गेट के सामने नर्सरी गेट के बगल में सामने तमाम जगह पर नगर पंचायत द्वारा पूरी शिद्दत के साथ जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सराहनीय कार्य किए गए हैं नगर पंचायत द्वारा 12 मई के बाद स्पेशल ट्रेनों के जरिए राज्य में आने वाले प्रवासी लोगों को रेलवे स्टेशन से उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली बसों को भी बराबर सैनिटाइज किया जाता रहा है और आगे भी यह काम जारी रहेगा नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह कहते हैं कि वर्तमान में उनका तथा उनकी पूरी टीम का केवल एक ही मकसद है कि अपना सर्वस्व समर्पण कर समाज प्रदेश व देश की खुशहाली में जी जान से लगा जाए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे अभियान में अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने आम जनमानस से अपील कर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें हमेशा मास्क पहनकर ही बाहर निकले बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं जो लोग होम क्वॉरेंटाइन हैं वे नियमों का पूरी तरह पालन करें भीड़ का हिस्सा बनने से बचें और अपने सुझाव हमेशा नगर पंचायत को देते रहें ताकि और अधिक से अधिक इस दिशा में काम किया जा सके उन्होंने कहा कि आज प्रशासन, पुलिस महकमा, डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी मीडिया कर्मी सभी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ कर हम सब को सुरक्षित रख रहे हैं ऐसे में हमें भी इनका सहयोग करना चाहिए। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नेहा रोटी बैंक के कार्य से खुश होकर उन्हें ₹10000 की मदद की गई है इसके अलावा उनके द्वारा व्यक्तिगत तौर पर भी 200 से अधिक लोगों को राशन एवं जरूरी सामान दिया गया है नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने कहा कि उन्हें नगर के गणमान्य लोगों का भी सहयोग मिला जिसके चलते उन्होंने मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours