हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर कनखल में आज कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते महंत रविन्द्र पुरी अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट एवं सचिव पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी नित्याशुध्दानंद महाराज सचिव रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल हरिद्वार को 5 लाख 51 हजार रुपए की धनराशि का एक चैक भेंट किया। इस अवसर पर स्वामी नित्याशुद्धानंद महाराज द्वारा महंत रविंद्र पुरी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि जब से रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की स्थापना हुई है तब से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी यहां का मुख्य ट्रस्टी रहा है तथा रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को स्थापित करने के लिए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी द्वारा उस समय भूमि इत्यादि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया था और समय-समय पर पंचायती अखाड़ा निरंजनी लगातार रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के साथ निरंतर सहयोग करता रहा है। अभी इसी वर्ष पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के द्वारा महंत रविंद्र पुरी के सहयोग से एक एंबुलेंस भी रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को अर्पित की गई। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी द्वारा यह भी घोषणा की गई की भविष्य में जब कभी भी रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को कोई आवश्यकता होगी तो उनकी आवश्यकता को पूरी करने के लिए पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सहयोग से अखाड़ा सदैव तत्पर रहेंगा। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत राम रतन गिरी महाराज, मनसा देवी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours