हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड पर भगवतीपुरम आवासीय कॉलोनी जियापोता में स्थापित भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोरोनावायरस फाइटर्स के लिये सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओ का फूल माला, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर भगवती पुरम आवासीय कॉलोनी के समस्त नागरिक द्वारा सम्मानित किया गया। पूरा विश्व पिछले काफी समय से कोरोना वायरस की इस जंग में मानवता को बचाने की जंग लड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, पत्रकार अपनी जान का जोखिम उठाकर हमारे भारतीयों का सुरक्षा कवच बने हुए हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन रजि० को कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह करना पड़ा। ताकि हमारे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, एवं सफाई कर्मी और कोरोनावायरस की इस जंग में अपनी ड्यूटी निभा रहे समस्त विभागों के कर्मचारियों का मनोबल टूटने न पाये। सम्पूर्ण भारतवासियों के ये सभी कोरोना योद्धा दृढ़ निश्चय के साथ सुरक्षा कवच बने रहे, ताकि इनके प्रयासों से कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। इस अवसर पर पत्रकार गगन शर्मा ने कोरोना योद्धाओ को उनके अच्छे स्वास्थ्य हेतु मरवा ओषधी वाला पौधा वितरण करते हुवे कहा कि सप्ताह में एक बार मरवा की चटनी खाने से पेट सम्बंधित विकार नष्ट हो जाते हैं। भगवतीपुरम कॉलोनी के पदाधिकारी सन्दीप कुमार ने कोरोना योद्धाओ के बारे में कहा कि समाज और देश पर संकट की घड़ी में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे क्षेत्रीय पटवारी अनिल गुप्ता, नेहा सक्सैना समाजसेवी नेहा सक्सेना, अभिनव कौशिक, पत्रकार सनत शर्मा, गगन शर्मा. अजीतपुर राशन डीलर दिनेश कश्यप, जियापोता राशन डीलर विजेंद्र कश्यप, जियापोता कटारपुर ग्राम प्रधान नूतन कुमार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम पूजा, आशा कार्यकत्री निशा देवी, महिमा रानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदपुर की प्रधानाध्यापक रेखा रानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर अलीपुर से आशा कार्यकत्री निशा देवी, जियापोता से स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पूजा, समाजसेवी योगी रजनीश, और शाह टाइम्स से पत्रकार सनत शर्मा को सम्मानित किया गया। भगवतीपुरम आवासीय कॉलोनी से सम्मानित करने वालों में से भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी संदीप कुमार, रवि शंकर सिंह, डिगर सिंह, कृपाल सिंह, अशोक, राज, कृपाल तोमर, अजय वर्मा पंकज त्यागी, धनंजय सिंह, संजय भाटी, हीरालाल ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours