हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ईद का पर्व और कोरोना महामारी दोनों की गम्भीरता को देखते हुवे सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने अपनी टीम के साथ देहात क्षेत्रो में भृमण किया। इसके लिये उन्होंने खाला टिहरा और हजारा ग्रंट आदि गांवों में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार, सम्मानित लोगो के साथ ईद के त्यौहार पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रशांत बहुगुणा ने वहां उपस्थित लोगों को समझाया कि कोरोना महामारी के चलते यदि ईद की नमाज घर मे अदा की जाय तो न सिर्फ मुस्लिम बल्कि पूरे समाज के हित मे रहेगा। प्रशान्त बहुगुणा ने कहा कि प्रथम प्रयास रहे कि घर से निकलने से बचा जाए, ज्यादा ही जरूरी हो तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुवे चेहरे पर मास्क अवश्य पहने। थानाध्यक्ष ने वहाँ उपस्थित लोगों से अपील की कि वो कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। ग्रामीणों ने उनकी बात को समझते हुवे आश्वासन दिया कि इस बार की ईद बहुत ही सादगी और कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुवे मनाएगे। अंत मे सिडकुल थानाध्यक्ष ने वहाँ उपस्थित लोगों को ईद की बधाई दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours