हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी मृतक महिला का प्रेमी फरार चल रहा है। बीते 25 मई को सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कमरे के बाथरूम में महिला का शव सूटकेस में मिलने से सनसनी फैल गई थी। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सिडकुल थाना अध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को डाँसो चौक से पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह रोहित पुत्र नीलेश कुमार निवासी बिहार के साथ रह रही थी। बताया कि रोहित के साथ सोनम लिविंग रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान उसकी रोहित से नजदीकियां बन गई जिसका पता सोनम को लग गया और आये दिन रोहित और सोनम के झगड़े होने शुरू हो गये। बताया कि उसने और रोहित ने षडयंत्र बनाकर सोनम का गला दबाकर उसे मार दिया और उसका शव सूटकेस में बंद कर बाथरूम में छोड़ वंहा से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी मंजू को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे रोहित की तलाश में जुट गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours