हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सहसपुर में जूनियर रेड क्रॉस की टीम के द्वारा भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज छरबा में तैनात शिक्षक जितेंद्र सिंह बुटोहिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जाहिद हसन और सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप ने अपना भरपूर सहयोग दिया। और लोगों को सैनिटाइजर, मास्क के साथ साथ कोराना वायरस के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने थाना सहसपुर, ईदगाह मोहल्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर, कई मेडिकल, डिपार्टमेंटल स्टोरो पर मास्क और सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया। उन्होंने राह चलते राहगीरों को भी मास्क लगाने की सलाह दी और बिना मास्क के चल रहे लोगों को मास्क दिये। वही जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जाहिद हसन ने बताया कि आज सोसाइटी ने थाना सहसपुर, ईदगाह मोहल्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों पर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए हैं और जो क्षेत्र में राहगीर बिना मास्क के घूम रहे थे उनको भी सोसाइटी द्वारा मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराएंं गएंं हैं। उन्होंने बताया कि इस वितरण में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टिप्स भी बताए गए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours