हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार विकास समिति के संयोजक रवि बाबू शर्मा द्वारा चलायी जा रही 6 माह की बिजली, पानी के बिल और स्कूलों की फीस की पूर्णतः माफ़ किये जाने की मुहिम के तहत आज हरि की पौड़ी के व्यापारियों ने समाजिक दूरी बनाकर एकत्र होकर घण्टी बजाकर समिति की मुहिम को समर्थन करते हुए कहा कि जनहित में सरकार को व्यपारियों कि स्थिति को समझते हुए अतिशीघ्र यह निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि ना तो व्यपारीयों के पास कोई ग्राहक है ना कोई व्यपार है और उत्तराखंड पूरी तरह से पर्यटन पे आधारित है और वर्तमान समय में पर्यटन पूरी तरह से बंद है और भविष्य में भी व्यापार उठेगा इसकी कोई सम्भावना नहीं है ऐसे मे लोगों का जरुरी खाद्य वस्तुओं का भी बजट पूरा नहीं हो पा रहा है, तो अन्य बिलों और स्कूलों कि फीस आदि के पैसे कहाँ से जुटाएंगे इसलिए सरकार को जनता को राहत देते हुए तत्काल निर्णय लेना चाहिए और समस्त बिलों और फीस को माफ़ करना चाहिए, जिससे लोगों को दोहरी मार ना झेलनी पड़े, अन्यथा लोग आंदोलन के विवश होंगे, समिति संयोजक रवि बाबू शर्मा ने बताया कि समर्थन पत्र डाक द्वारा भेजे जाने का सिलसिला जारी है सरकार को लोगों कि मनःस्थिति को समझते हुए जनहित में तत्काल ये निर्णय लेना चहिये नहीं तो समिति सभी पीड़ितों को साथ लेकर आंदोलन चलायेगी। इस अवसर पर जाह्नवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान, महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशेष गोयल, बड़ा बाजार व्यपार मंडल के महामंत्री राघव मित्तल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, अनुज गुप्ता, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, सोनल गर्ग, शरद कुमार अग्रवाल, अनुज वर्मा, अरुण जायसवाल, नवनीत तिवारी, प्रमोद शर्मा, प्रेमचंद अग्रवाल,विकास गुप्ता, विशाल त्यागी,मोहन सिंह व भीम कुमार आदि व्यपारी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours