हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जब-जब उत्तराखंड में आपदा की स्थिति आई है तब-तब सिडकुल एसोसिएशन ने बढ़ चढ़ कर लोगो की मदद के लिये आगे आई है, तो वही कोरोना महामारी के कारण सबसे बड़ी समस्या गरीब व जरूरतमंदो के सामने खड़ी हो गई है, ऐसे में हरिद्वार सिडकुल एसोसिएशन ने अपर मेलाधिकारी अधिकारी हरबीर सिंह को जरूरतमंदो को वितरण के लिये सूखा राशन उपलब्ध कराया, सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में तीसरी बार प्रशासन को खाद्य सामग्री की किट उपलब्ध कराई गई है, सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि लगातार उद्योगपति जिला प्रशासन का सहयोग अपने अपने तरीके से कर रहे हैं, ये हमारा तीसरा फेस है, जिसके तहत हमने राशन की 700 किट प्रशासन को उपलब्ध कराई हैं, यदि और आवश्यकता होगी तो आगे भी उपलब्ध कराई जाएगी, वही अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है, कि इस तरह से लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।में सभी को बधाई देता हूं, कोरोना को लेकर अब स्थिति लगभग अब नियंत्रण में है, और लॉक डाउन के शुरुआत में जब हमारे पास लोगो को खाना उपलब्ध करवाने की ज्यादा डिमांड थी उस वक्त भी दो बार हमें सामग्री उपलब्ध कराई गई थी और मुझे उम्मीद है, यदि आगे और आवश्यकता हुई तो हमे ऐसे ही सिडकुल एसोसिएशन का सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान बैठक में नरेंद्र यादव नोडल अधिकारी, गणपति सिंह रावत आर०एम० सिडकुल, राज अरोड़ा जनरल सेक्रेटरी सिडकुल, मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सदस्य, सुयश वालिया, डॉक्टर मोहेंद्र आहूजा, आर०के०त्यागी, संदीप सिंघला व आदि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours