हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना महामारी को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। इसमे सबसे बड़ी समस्या इसकी अभी तक वैक्सीन नही बन सकी है। जिससे इसकी रोकथाम में मदद मिल सके। तो वही धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व आयुर्वेदिक परिषद् द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक ओषधि क्वाथ का वितरण किया गया। डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि हरिद्वार की जनता के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा औषधि का निर्माण किया गया है। जिससे इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे कोरोना वायरस से बचाव में काफी मदद मिलती है और इस औषधि का निर्माण आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही किया गया है। इस निशुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए एक बेहतरीन कदम है जिसे आरोग्य संस्थान द्वारा किया गया। वहीं डॉ. प्रेम चंद्र शास्त्री ने बताया की संक्रमित कोरोना वायरस महामारी ने देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है अथवा इसका अभी तक कोई निश्चित इलाज तक नहीं ढूंढा जा सका है और इस औषधि क्वाथ से मनुष्य की इम्युनिटी बढ़ती है जिससे ये औषधि कोरोना बीमारी से लड़ने में खासी कारगर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours