हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। वैसे तो आज पूरे मुल्क में हर जगह जगह मुसलमान ईद मना रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें तो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित लक्सर तहसील क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव की जहां ग्रामीणों ने एसडीएम पुरण सिंह राणा के आदेशों का पालन करते हुए ईद की नमाज अपने घरों में अदा की है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं लोग ईद की नमाज अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही घरों में महिलाए भी खीर बनाती नजर आ रही है। वही जब हमने गांव की जमा मस्जिद के इमाम शमशाद अली से ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर बात की तो उनका कहना है कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए और लक्सर प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए हम पांच लोगो ने ही ईद की नमाज ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की है। उन्होंने बताया कि हमने लक्सर प्रशासन का सहयोग करते हुए लाउडस्पीकर के जरिए गांव में अपील कि वह अपने घरो में रहकर ईद की नमाज अदा करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ध्यान रखें और भीड़-भाड़ इकट्ठा ना करें। उन्होंने ईद के त्यौहार पर सभी ग्रामीणों से अपील भी की है कि वह लॉक डाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ध्यान रखें और अपने घरों में रहे तभी जाकर हम इस कोरोना वायरस से लड़ सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours