हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) भगवानपुर। ब्लॉक भगवानपुर के ग्राम मानक मजरा और अकबरपुर कालसो के ग्राम वासियों को राव ऑस्कर अली परिवार व उनकी टीम के द्वारा जरूरतमंद लोगों को 110 किट सामान का वितरण किया गया। यह सामान कोरोना वायरस महामारी के चलते उन लोगों को दिया गया है जो बेरोजगार हो गए हैं या विधवा है। राव ऑस्कर ने पहले भी गांव एवं क्षेत्र में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया है उन्होंने ईद के मौके पर ईद से पहले लोगों को ईदी के तौर पर तोहफा दिया है। इस प्रोग्राम में उनके मैनेजर रवि प्रकाश साथी फरहान, पारस, राजबहादुर, सुरेंद्र एवं पिता राव यूनुस खां ने हौसला अफजाई की और वित्तीय सहायता भी की। इस अवसर पर राजकीय उप निरीक्षक संदीप कुमार, राव कुर्बान, राव आबिद, सलमान जमील बलराम सीटू एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours