हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। लॉक डाउन नियमों की धज्जियां पीट रहे अंग्रेजी शराब दुकान स्वामी और संचालकों को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित दुकान में सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन नही करवा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायवाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में लॉक डाउन नियमों की अनदेखी होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। सोमवार को थाना प्रभारी हेमन्त खंडूरी की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने ठेके पर छापा मारा तो दुकान में सोशियल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही थी, इसके अलावा दुकान पर अनावश्यक भीड़ भी एकत्र थी। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक हरजीत सिंह, संचालक मदन जोशी, मौसम मित्तल एवम सेल्समैन मनोज सिंह और विक्रांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours