हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज बिलकेश्वर कॉलोनी में नेहरू युवा केंद्र ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण का अभियान बिल्केश्वर कॉलोनी क्षेत्र में चलाया बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित लल्लन दुबे के कर कमलों से नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के सहयोग द्वारा 30 परिवारों को राशन और जरूरत का सामान वितरित किया जिसमे चीनी, आटा, चायपत्ती, नमक, तेल आदि जरूरत का सामान था, जिसे वितरित करवाने में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया, इसमे नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख हरीश कुमार ने लोगों में आपस में सामाजिक दूरी रखवाने में सहयोग किया, जैसा कि आपको ज्ञात है, कि समय देश एक गम्भीर समस्या से जूझ रहा है जिसको नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, जिसके कारण सम्पूर्ण देश में लाकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, लोकडाउन के चलते गरीब दिहाडी मजदूरों के सामने खाने के समस्या पैदा हो गयी इसी चलते खाद्य सामग्री बांटी गयी है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours