हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना महामारी जैसी भयंकर बीमारी के चलते हाहा कार मचा हुआ है। उसी से निजात पाने के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉक डाउन 22 मार्च से घोषित किया गया है। लॉक डाउन के दौरान जो लोग जहां मौजूद थे उनको प्रशासन द्वारा वही रोक दिया गया था। कुछ मजदूर लोग जो पंजाब हरियाणा राजस्थान कि कंपनियों में काम कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे वह लॉक डाउन के चलते पैदल ही अपने घरों को निकल पड़े। ऐसे ही लगभग 181 लोगों को लक्सर तहसील प्रशासन द्वारा लक्सर में अलग-अलग स्थानों पर रोककर रखा गया था। बता दे कि लॉक डाउन के चलते यह प्रवासी मजदूर लगभग 34 दिनो से लक्सर प्रशासन की देख-रेख में रहे थे। इनके रहने नहाने खाने-पीने के साथ-साथ मनोरंजन योग जैसी सब सुविधाएं लक्सर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार दी जा रही थी तथा सामाजिक राजनीतिक जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इन प्रवासी मजदूरों को खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा था। जिससे कि इन मजदूरों को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। आज उनको शासन के आदेश अनुसार उनके घरों को पहुंचाया गया और उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर खुशी के साथ विदा किया गया। इस दौरान मजदूरों में खुशी की लहर देखने को मिली और मजदूर खुशी से झूमते नजर आए। वही लक्सर उप जिलाअधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई है इन उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तराखंड यूपी बॉर्डर तक पहुंचाया जाएगा बाद में यूपी की बसों द्वारा इनको इनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने बताया कि इन लोगों के रास्ते में खान-पीने के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर एसएस आई अभिनव शर्मा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात राहुल अग्रवाल सभासद रतेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours