हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के संरक्षक राकेश गोयल में ने ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना महामारी व लॉक डाउन के चलते पर्यटन व्यवसाय रुक गया है जिसके चलते गाड़ियां एक ही जगह खड़े-खड़े खराब होने लगी है व्यापार न होने के कारण रख रखाव सहित चालकों के खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है अतः राहत के तौर पर दो साल का गाड़ियों का टैक्स माफ किया जाना चाहिए, एसोसिएशन के संरक्षक सरदार हरमोहन सिंह व भगवत शर्मा ने कहा कि पहले 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के समय मे यात्रा न चलने पर तब सरकार ने दो साल का टेक्स माफ किया था आज तो हरिद्वार तक भी कोई यात्री नही आ पा रहा जिसके कारण ट्रेवल व्यवसायी के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जिसको राहत देते हुए एक साल के लिए सभी व्यवसायिक वाहनों के इश्योरेंस व बैंक लोन के ब्याज व किश्त में भी छूट देनी चाहिए। एसोसिएशन के संरक्षक सुरेश ठाकुर व हरदीप सिंह ने कहा कि आज व्यापारी बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है लॉक डाउन ने पर्यटन की कमर तोड़ का रख दी है एक साधारण व्यवसायी जिसके पास गाड़ी भी नही है जो सिर्फ कमीशन पर ही अपना गुजारा करता है उसके आगे भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है इसलिए ऐसे ट्रेवल व्यापारी को को राहत पैकेज की घोषणा जल्द से जल्द की जाए ताकि इस बुरे दौर से उभरने का मौका मिले। सभी की बात सुनने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा के कल ही माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने आपकी सभी समस्याओं को रखूंगा व जल्द ही इस दिशा में कुछ न कुछ उचित कदम जरूर उठाया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष उमेश पालीवाल, महामंत्री सुमित श्रीकुंज, उपाध्यक्ष अरविंद खनेजा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, औविन्दर ठाकुर, गोपाल छिब्बर, राजेन्द्र शर्मा व शेंकी सिंह आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours