हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने लक्सर पहुंचकर छापामारी की, छापामारी में मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया, वही ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि लक्सर से लगातार शिकायतें मिल रही थी। उसी क्रम में हमने आज लक्सर के आठ मेडिकल स्टोर, दो हॉस्पिटल, दो क्लीनिको पर छापेमारी की है। उन्होंने बताया छापामारी के दौरान दुर्गा मेडिकल स्टोर, बंगाली क्लीनिक फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। उनके मेडिकल पर ताले लगा दिया हैं और मेडिकल के सारे डाक्यूमेंट्स लेकर उसे हरिद्वार कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अकोढा कला गांव में भी विजय नाम से एक क्लीनिक है। जिसे किसी और नाम का व्यक्ति चला रहा है। ऐसे क्लिनिको को भी नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लक्सर में अधिकतर मेडिकल स्टोर संचालकों का रजिस्टर मेंटेन नहीं है। और बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते यह छापेमारी की गई है। मेन उद्देश्य यह था कि मेडिकल स्टोर पर मेडिकल संचालक खांसी जुखाम की दवाइयां मरीजों को ना दें और डॉक्टर से अपनी जांच करा कर दवाई ले। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। यदि कोई मेडिकल संचालक प्रतिबंध दवाइयों को बेचेगा। तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours