हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोविड 19 के कारण आज पूरा विश्व महामारी के कोप में है पूरे विश्व में ही हर कोई इससे बचने के उपाय करता नजर आ रहा है इसी बीच धर्मनगरी हरिद्वार में भी अनोखा नजारा देखने को मिला जब लोगों को मास्क पहनने का संदेश देने के लिए हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में एक मन्दिर में भगवान की मूर्तियों को भी कोरोना वाइरस से बचाव को मास्क और गमछा पहनाया गया, यहां हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में समाज को मास्क पहनने की जागरूकता के लिए मन्दिर में ईश्वर को भी मास्क पहनाया गया और पूरे मन्दिर को सेनेटाइजर किया गया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर रहें है कि ईश्वर जल्द से जल्द भारत के साथ-साथ पूरे विश्व से इस भयावह बीमारी को दूर करें। साथ ही लोग इससे यह सिख ले कि अगर ईश्वर मास्क पहन सकते है तो वे क्यों नहीं।
इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के गढ़वाल प्रभारी सुनिल अरोड़ा ने कहा कि मास्क पहनना बहुत जरूरी है और अगर हमें कोरोना जैसी बीमारी को हराना है तो मास्क लगाना अनिवार्य है और ईश्वर के माध्यम से हम लोगो को यह संदेश देना चाहते है कि लोग अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिये मास्क जरूर पहने। साथ ही महासभा जरूरतमंदो के लिये लगातार भोजन की व्यवस्था करवा रही है ताकि कोई भी इस संकट की घड़ी में भूखा ना रहे और मंदिर में विशेष रूप से सेनेटाइजर करने के लिये गेट पर पंखे लगवाये हुये है ताकि कोई भी मंदिर परिसर में आयेगा आते ही खुद सेनेटाइज हो जायेगा। इस दौरान महासभा से विक्की तनेजा, परमानंद पोपली, अन्नू कक्कड़, विमल कुमार, राम अरोड़ा, देवेन्द्र चावला, रवि धींगड़ा, प्रदीप कालरा, महेंद्र मिगलानी, अनिल कुमार, रोहित धवन, सोनू अरोड़ा, लोकनाथ अरोड़ा, मोहन पाहवा, मोहन मल्होत्रा व प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours