हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल की ओर से एक ज्ञापन पूर्व पीसीसी सदस्य डॉक्टर उमा दत्त शर्मा की अध्यक्षता मे लक्सर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजा गया, इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा की न्यूज चैनल केंद्र सरकार का दलाल है जिसके शब्दों में स्पष्ट रूप से देशवासियों को भी दलाली दिखती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय एंकर ने दिया है जो कि किसी भी चैनल को शोभा नहीं देता है कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य डॉक्टर उमा दत्त शर्मा ने कहा कि यदि इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस के कार्यकर्ता कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। वही कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने चैनल के मालिक व संपादक की घोर निंदा करते हुए कहा कि आर चैनल ने मर्यादा की सभी सीमाओं का उल्लंघन किया है इसीलिए इसके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।और साथ ही यह भी कहा कि यदि भविष्य में ऐसी क्रिया दोबारा दोहराई गई तो सख्त करवाई की मांग की जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours