हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज पुनः भूपतवाला में झुग्गी झोपड़ी डालकर अपना जीवन यापन कर रहे कुछ लोगों की सूचना सर्व सेवा संगठन समिति की प्रबंधन समिति के सदस्य राहुल बंसल को मिली, कि वे लोग अत्यधिक बुरी स्थिति से गुज़र रहे है, वास्तविकता जानने पहुंचे तो वास्तव में स्थिति विकट थी व इनमें कुछ महिलाएं गर्भवती व बुजुर्ग भी थी, आज ऐसे 10 जरूरतमंद परिवारों को राहुल बंसल ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी ओर से 10 राशन किट उपलब्ध कराई, राहुल बंसल ने अन्य लोगों से भी जरूरतमन्द तबके की मदद को आगे आने की अपील की। इस मौके पर प्रमोद जायसवाल, प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बेनर्जी, सोनू गुप्ता, आशीष जैन उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours