हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड जगजीतपुर में पेट्रोल पम्प के पास अक्सर कूड़ा डालने और कई बार उसमे पानी भरने के कारण उसमे दुर्गन्ध और गन्दगी होती थी। जिसके बारे में नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी ने सज्ञान लेते हुवे इस स्थान से कूड़े के स्थान पर सोन्द्रीयकर्ण कराने का निर्णय लिया गया। इसके बारे में बताते हुवे सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि इससे पूर्व यहां जगजीतपुर, राजा गार्डन से सब्जी, फल वालो के अतिरिक्त अन्य लोग कूड़ा डालते थे। जिसके कारण समय समय पर जेसीबी, ट्रक से कूड़ा हटवाने के बावजूद गन्दगी और दुर्गन्ध का स्थायी समाधान नही हो पा रहा था। अब यहां के स्थानीय निवासियों और व्यपारियो के लिये 4 टाटा के मिनी टेम्पू लगाये गए है जो लोगो के घर घर से कूड़ा उठा रहे हैं। जिसको बाद में सराय कूड़ा निस्तारण में भेज दिया जाता हैं। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि अब यहाँ गड्डो में मिट्टी भरवाकर सौन्दर्यकर्ण किया जायेगा। उसके पश्चात यहां नगर निगम हरिद्वार की ओर से एक छोटा सा सुझाव शिकायत कार्यालय भी खोलने का विचार किया जा रहा हैं। स्थानीय नागरिक और समाजसेवी लोग यदि आगे बढ़कर इस स्थान के लिये कोई सुझाव या फूल वाले पौधे लगाने की इच्छा रखते है तो नगर निगम हरिद्वार उनका स्वागत करेगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नागरिक नवीन राजवंश ,आनंद प्रकाश, प्रेम सिंह राणा, शक्ति सैनी, अमित त्यागी अमित चतुर्वेदी, पवन शर्मा ,सहदेव सैनी, अनुज विश्नोई, ने खुशी जाहिर की, उन्होंने नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नरेंद्र भंडारी की योजना की प्रशंसा की। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनित कुमार ने कहा कि स्थानीय निवासियों से अपेक्षा करेगे कि वो लोग भी स्वच्छ भारत का सपना साकार करने हेतु अपने आस पास सफाई रखकर अपना अपना सहयोग अवश्य देंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours