हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने हेतु हरिद्वार पुलिस निरन्तर अपनी बेहतर सेवा दे रही हैं। सिडकुल में महिला पुलिसकर्मी आने जाने वालों से उनके सड़क पर चलने का कारण पूछ रही है। एक स्कूटी पर तीन लडकिया को आते देखकर उन्हें जैसे ही रोका तो चालक लड़की को तो पहचान लिया बाकी की लड़कियों ने बताया कि वो भी कम्पनी में साथ मे जॉब करती है। ऑटो या कम्पनी द्वारा वाहन सुविधा न होने के कारण उन्हें ट्रिपल सवारी करनी पड़ी। वहीं कनखल देशरक्षक औषधालय तिराहे पर अपने सहकर्मियों के संग ड्यूटी करते हुवे उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बाइक सवार को 1 बजे के बाद सड़क पर चलने का कारण पूछा तो पता चला उसे एम्स ऋषिकेश जाना है। सड़को पर काफी जनसेवक पुलिसकर्मियों, पत्रकारों, और राहगीरों को खाद्यय पदार्थ देते भी दिखाई दिये। जो लोग सड़कों पर पास बनवाकर, या अन्ये कारणों से घूम रहे हैं उनकी क्या गारंटी कि आने वाले समय मे उनके साथ किसी वायरस से कोई संक्रमण नही होगा। उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह  ने सड़को पर विभिन्न कारणों से चलने वाली जनता से अपील की है कि वो अधिक से अधिक प्रयास करे कि घर से बाहर न निकले जब तक कोई भी घर पर है सुरक्षित हैं लेकिन घर से बाहर निकलने पर पता नही चलता कि कौन व्यक्ति किस वायरस से संक्रमित है। वहीं जियापोता, मिस्सरपुर गांव के काफी बच्चे कॉलोनी और खेल के मैदान में गुल्ली डंडा खेलते नजर आये। जो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सहायक नही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो इटली, ईरान और अमेरिका के हालात पर निगाह डाले और समझे कि कितने गम्भीर हालात होंगे जिसके कारण देश के प्रधानमंत्री को 14 अप्रेल तक लॉकडाउन करना पड़ा। कोरोना को फैलने से जहां एक ओर देश के डॉक्टर वायरस को जनता तक पहुँचने में रोकने हेतु संघर्ष कर रहे हैं तो दूसरी और देश की जनता को कोरोना वायरस तक पहुँचने में पुलिस विभाग निरन्तर संघर्ष कर रहा हैं। जनता को चाहिए कि वो डॉक्टर और पुलिस  की मेहनत का सम्मान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours