हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कुछ लोग तर्क देते हैं कि मंदिर की जगह अस्पताल, स्कूल बनाना चाहिए उन लोगो को देखना चाहिए जब जब देश या समाज पर कोई संकट आता है तो इन्ही मंदिरो का दान काम आता है। कोरोना के कारण जब समाज के उन लोगो पर खाने का संकट आया जिनके रोजगार नही रहे उन लोगो की भूख मिटाने हरिद्वार भूपतवाला का शिव सदन आश्रम आगे आया है। यहाँ के महन्त रामस्वरूप पुरी व त्तवचैतन्य पुरी ने सभी गरीब, निर्धन और असहाय लोगों को अपने आश्रम के द्वारा भोजन की निशुल्क व्यवस्था कराई गई है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों गरीब और निर्धन असहाय लोगो को भोजन कराया जा रहा हैं। शिव सदन आश्रम के महंत तत्वचेतन्यपूरी का कहना है कि आश्रम द्वारा आगे भी जरूरतमंदों के लिये भोजन की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी, बस देश और समाज के सुरक्षित भविष्य के लिये जनता घरों से बाहर न निकले।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours