हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस से जहाँ पूरा देश हिला हुआ है तो वही कुछ लोग ऐसे भी है जो लोगो की जान से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रहे है आपको बतादें धर्मनगरी हरिद्वार के रावली महदूद क्षेत्र में सैकड़ों क्लीनिक खुले हुए है जिसकी जांच को लेकर हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने अभियान चलाया, इस कार्यवाही के दौरान क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया और संचालक क्लीनिक छोड़ कर मोके से फरार हो गये, इस दौरान जिस क्लीनिक पर डॉ मौजूद मिले तो ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को बंद करते हुए, इस संबंध मे उन्हें अवगत कराया की, लॉक डाउन की नियमों का पालन पूर्ण रूप से किया जाए, और  क्लिनिक का संचालन ना किया जाए, और आगामी दिनों में भी विभाग द्वारा पूर्ण दस्तावेज की जांच किए जाने के बाद ही, क्लीनिक चलाने हेतु अधिकृत होने की स्थिति में ही क्लिनिक का संचालन किया जा सकता है। 
मौके पर दस्तावेज मांगे तो छोलाछाप डॉ अपने बगले झांकने लगे, इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुये क्लीनिक को बंद करने के आदेश देकर विभाग के पास दस्तावेज दिखाने का आदेश भी दिया, और स्थानीय लोगो द्वारा बताये गए कई क्लीनिकों पर बोर्ड तक नही लगे थे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है इन क्लीनिकों को किस तरह संचालित किया जा रहा होगा इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने 14 क्लीनिकों को तालाबंदी करते हुए उन पर नोटिस भी चस्पा दिये, जल्द दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये मेडिकल स्टोरों पर भी जांच अभियान चलाकर उनसे लाइसेंस देखने के साथ-साथ उन्हें सही ढंग से कार्य करने के दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय निवासी भी विभाग की इस कार्य प्रणाली पर संतोष जाहिर किया आम जनता का भी कहना था कि इस तरह से अगर छोलाछाप डॉ ईलाज करेंगे तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours