हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला में विधिवत हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, ग्राम प्रधान सुशील राजराणा, सुशील चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार तथा ग्राम प्रधान सुशील राज राणा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। छात्राओं ने समवेत स्वर में सरस्वती वंदना गाई। ग्राम प्रधान राणा ने शिविर के आयोजन में छात्राओं को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया, साथ ही रविंद्र कुमार ने छात्राओं को शिविर में अनुशासन बनाए रखने तथा सेवा भाव को सर्वोपरि मानने का निर्देश दिया। इसके पश्चात शिविर स्थल पर कार्यक्रम प्रभारी बसंती सजवान तथा सहायक प्रभारी प्राची बहुगुणा के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours